सबकी खबर , पैनी नज़र

October 19, 2026 8:59 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 19, 2026 8:59 pm

12 जून को आयोजित होगा शिमला विधानसभा “बाल सत्र”……

विधानसभा स्पीकर श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने की घोषणा….

जयपुर (हिमदेव न्यूज़) 13 अप्रैल 2023: डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो? अभियान का आयोजन 12 जून को किया जाएगा। इस तारीख की घोषणा हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने पोस्टर पर लिख कर की। इस मौके पर अध्यक्ष जी ने बच्चों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की और उन्हें शिमला विधानसभा में निमंत्रण दिया। इस अभियान के तहत 68 बच्चों को एक दिन का बाल विधायक बनने का मौके मिलेगा। वह 12 जून को शिमला विधानसभा में आयोजित होने वाले “बाल सत्र” का हिस्सा बनेंगे। जिसके तहत वह सरकार को आम जन की परेशानियों और सुझाव साझा कर सकेंगे। गौरतलब है की पोस्टर विमोचन के समय डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा भी मौजूद थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें डिजिटल बाल मेला और एल.आई.सी द्वारा ही राजस्थान विधानसभा “बाल सत्र” का आयोजन 2021 में किया गया था। जिसमें 200 बच्चे, बाल विधायक बन विधानसभा में विधायकी प्रक्रिया का हिस्सा बने थे। इस सत्र में मुख्यमंत्री से स्पीकर तक सभी किरदार बच्चों ने ही निभाये थे।