सबकी खबर , पैनी नज़र

July 23, 2026 10:08 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 23, 2026 10:08 am

शूलिनी यूनिवर्सिटी के छात्र अब विदेशी यूनिवर्सिटी से भी डिग्री हासिल कर सकते हैं

सोलन हिमदेव न्यूज़ 01 अक्टूबर 2022: वैश्विक संपर्क के अवसर पैदा करने की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए शूलिनी यूनिवर्सिटी अब 2 प्लस 2 स्टडी एब्रॉड प्रोग्राम लांच किया है। यह उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो कम लागत पर विदेश में डिग्री हासिल करना चाहते हैं।जो छात्र 4 साल का डिग्री प्रोग्राम जैसे बीबीए,बीए,बीएससी और बीटेक करते हैं,वे इस प्रोग्राम के लिए नामांकन कर सकते हैं। छात्र जो पहले 2 साल शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं वे अंतिम 2 साल विदेश में एक प्रमुख यूनिवर्सिटीस में पढ़ सकते हैं।इच्छुक छात्र शूलिनी यूनिवर्सिटी में चार वर्षीय आर्टिक्यूलेशन प्रोग्राम में दाखिला लेते हैं और 6 विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटीज में से एक से अंतिम डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।ऑस्ट्रेलिया,कनाडा,यूके और ताइवान के विश्वविद्यालयों के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से शूलिनी यूनिवर्सिटी ट्रेडिशनल डिग्री करिकुलम के लिए एक आकर्षक विकल्प प्रदान करती है।2 प्लस 2 प्रोग्राम के मार्ग का लाभ उठाकर छात्र वैश्विक संपर्क और अवसर प्राप्त कर सकते हैं।कोई भी मौजूदा द्वितीय वर्ष का छात्र इस वैश्विक अवसर को हासिल करना चाहता है वह शूलिनी यूनिवर्सिटी में अंतर्राष्ट्रीय मामलों के कार्यालय (ओआईए)से संपर्क कर सकता है।
शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर विशाल आनंद कहते हैं कोई भी बीबीए,बीएससी, बीए या बीटेक छात्र जो शूलिनी यूनिवर्सिटी में 4 साल का कार्यक्रम कर रहा है अब किसी मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय परिसर से डिग्री पूरी कर सकता है। हम अपने छात्रों को ऐसा अनूठा अवसर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।प्रोग्राम के अनुसार छात्र दो साल के लिए शीर्ष क्रम के ईइंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में स्थानांतरित होने से पहले सोलन हिमाचल प्रदेश में स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी में दो साल तक अध्ययन कर सकते हैं।वे ईइंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में शेष क्रेडिट को पूरा कर सकते हैं और डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। अंतिम डिग्री चयनित ईइंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की जाएगी।
छात्र शूलिनी यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में से किसी एक को चुन सकते हैं। पार्टनर यूनिवर्सिटीज में वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (ऑस्ट्रेलिया) यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग (यूके)शेफील्ड हॉलम विश्वविद्यालय (यूके) ताइपे मेडिकल यूनिवर्सिटी (ताइवान) मेहो विश्वविद्यालय (ताइवान) ब्रिटिश कोलंबिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कनाडा)के नाम शामिल हैं।
छात्रों को विदेश में प्रोग्राम के दौरान अंशकालिक नौकरी लेने का मौका मिलता है जिससे उन्हें अपने दैनिक खर्चों का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त वे दो साल का वर्किंग वीजा प्राप्त करने के लिए भी पात्र हैं जो उनके पीआर के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा। प्रोग्राम के पूरा होने पर छात्रों को किसी भी क्षेत्र में प्रासंगिक नौकरी करने के लिए 2 साल का कार्य वीजा मिलता है।प्रोग्राम की कुछ बुनियादी पूर्व.आवश्यकताओं में बिना किसी बैकलॉग के 6.5 सीजीपीए,शूलिनी यूनिवर्सिटी द्वारा एस्सेसेड की गई लैंगुएज प्रोफिशिएंसी, 6.5 का आईईएलटीएस स्कोर जिसमें 6.5 से कम कोई बैंड नहीं है शामिल हैं।
यह वन.टाइम अवसर छात्रों के लिए अवसर के वैश्विक द्वार खोलेगा। ऑफिस ऑफ़ इंटरनेशनल अफेयर्स (ओआईए)के डायरेक्टर प्रो राम प्रकाश द्विवेदी ने कहा 2 प्लस 2 आर्टिक्यूलेशन प्रोग्राम शिक्षा की वैश्विक दुनिया का द्वार है और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में एक सफल करियर बनाने के लिए एक कदम है।