




शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट आई है। चार दिन से प्रदेश में रुक-रुक बारिश और बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार रात से सुबह तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होती रही। शुक्रवार को मौसम खुला था और धूप लगी थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर बदला और बारिश हुई।राजधानी शिमला में बर्फबारी का इंजतार खत्म हो गया है।यहां पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शिमला शहर में बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया है।

Post Views: 19