सबकी खबर , पैनी नज़र

June 7, 2026 7:07 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 7, 2026 7:07 pm

आई.टी. विभाग के प्रदेश सह–संयोजक एवं कार्यसमिति सदस्य घोषित

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश आई.टी. विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल ड़ड़वाल ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के उपरांत आई.टी. विभाग के प्रदेश सह–संयोजकों एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है

प्रदेश सह–संयोजक के रूप में जग सिंह ठाकुर, आशीष शर्मा, निखिल ठाकुर, विजय जरयाल, आदित्य गौतम, अभिषेक चौहान और कजिम्मेदारी दी गई है।
वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में गौरव धीमान,कमलेश कुमार, विनीत बहल, अरुण वर्मा, अरुष गुप्ता, राजेश कुमार ठाकुर, अजीत सिंह कैथ, मनसा राम भंगालिया, अर्जुन सिंह बिजलवान, मुकेश भारद्वाज, गौरव धीमान, अजय ठाकुर, अमन डोगरा और मोंटी राणा को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश संयोजक आई.टी. विभाग अनिल उड्डवाल ने सभी नव–घोषित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा का आई.टी. विभाग पार्टी की रीढ़ है और डिजिटल माध्यमों से संगठन की गतिविधियों एवं नीतियों को जन–जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नव–नियुक्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।