सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 1:53 am

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने अब मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर यू टर्न ले लिया है


शिमला: चंडीगढ़ में कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक के बाद शिमला लौटी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने अब मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर यू टर्न ले लिया है । इससे पहले सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने सरकार खासकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की अनदेखी के आरोप लगाकर कांग्रेस की नाजुक स्थिति का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात कही थी और वह काफी नाराज भी लग रही थी लेकिन अब उनके तेवर काफी हद तक नरम पड़ गए हैं यह तेवर मंडी से प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और महेश्वर सिंह जैसे कद्दावर नेताओं की जगह हॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनावी मैदान में उतरने से आसान मुकाबला देखकर लिया गया है या सरकार और संगठन के बीच सच में आपसी संबंध मधुर हो गए हैं इस पर अभी भी चर्चा करना सही नहींन होगा । लेकिन उन्होंने आज शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में हुई बैठक में कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर पार्टी उम्मीदवार की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने पर रणनीति बनाई गई है । उन्होंने कहा कि चुनावी रण में उतरने के लिए उन्होंने गेंद को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के पाले में डाल दिया है । इसका सीधा मतलब ये है कि पूर्व में चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह अब मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ सकती हैं क्योंकि कांग्रेस में वे सबसे सशक्त प्रत्याशी हैं ।