सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 23, 2026 3:37 am

केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के किसान नेकराम शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के किसान नेकराम शर्मा को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है। इसमें कृषि क्षेत्र में हिमाचल में जिला मण्डी के तहत करसोग के नांज़ गांव के नेकराम शर्मा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। भारत सरकार द्वारा पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है, इनको यह सम्मान हिमाचल की पारम्परिक फसलों को प्राकृतिक तरीके से उगाने के लिए दिया जा रहा है। नेकराम शर्मा पिछले करीब 20 सालों से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 9 अनाजों की पारंपरिक पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए नेकराम शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। भारत सरकार द्वारा आज देशभर के 91 व्यक्तियों को उनके बेहतरीन कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। नेक राम शर्मा हिमाचल से एक मात्र व्यक्ति है जिनका चयन इस बार इसके लिए हुआ है।