सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 12:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 12:32 pm

अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भ्रामक प्रचार बंद करें विपक्ष के नेता: नरेश चौहान 

शिमला हिमदेव न्यूज़ 10 जनवरी, 2023: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार(मीडिया) नरेश चौहान ने आज यहां कहा कि विपक्ष के नेता विभिन्न मीडियामाध्यमों में भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नाकामियों को पहले तो बड़ी चालाकी से छुपाया गया और अब सत्ता खोने के बाद विपक्षी नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है कि मनरेगा कामगारों को श्रमिक कल्याण बोर्ड के लाभों से वंचित किया गया है जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी और प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही इसे लागू करने का खाका तैयार किया गया था। नरेश चौहान ने कहा कि विभिन्न मीडिया माध्यमों में मनरेगा कामगारों को एन.एम.एम.एस. (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टमऐप) प्रणाली के माध्यम से हाजिरी लगाने के बारे में भी भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। इस संबंध में भी निर्णय केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लिया गया था तथा इसे एक मई, 2021 से लागू करने का फैसला किया गया था। केंद्र सरकार ने 23 दिसंबर, 2022को पुनः निर्देश जारी कर इस फैसले को सख्ती से लागू करने को कहा है।  उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता अपनी करनी और नाकामियों को छुपाने के लिए अपनी कथनी से विष घोल रहेहैं। यानी विपक्ष का तो एकमात्र एजेंडा है ‘ऊधोकी पगड़ी माधो के सिर’ लेकिन जनता समझदार है और सब जानती है। नरेश चौहान ने विपक्ष के नेताओं को परामर्श दिया कि काल्पनिक सोच से बाहर निकलें और जनादेश को स्वीकारते हुए सकारात्मक रुख अपनाकर कोई रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करें।