सबकी खबर , पैनी नज़र

July 6, 2026 12:35 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 6, 2026 12:35 pm

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अन्याय कर रही सुक्खू सरकार,19 कॉलेजों को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण,

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 11 मार्च 2023: ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अन्याय कर रही सुक्खू सरकार,19 कॉलेजों को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण,13 मार्च को सरकार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगी भाजपा। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने ने बीते कल 19 कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया है जिसको लेकर बीजेपी ने सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ अन्याय करने के आरोप लगाएं है और कहा है कि सुक्खू सरकार बिना कुछ सोचे समझे संस्थानों को बंद करने का काम कर रही है भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने शिमला में कहा कि 13 मार्च को भाजपा शिमला में भी विरोध प्रदर्शन करेगी और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सरकार के गलत निर्णयों से अवगत करवाएगी। भाजपा सरकार ने लोगों की मांग पर दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेजों को खोला था ताकी बच्चें ग्रामीण स्तर पर ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके लेकिन सुक्खू सरकार ने कॉलेजों को बंद कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है जिसका भाजपा सड़क से लेकर विधान सभा सदन और कोर्ट तक लड़ाई लड़ेगी।