सबकी खबर , पैनी नज़र

June 27, 2026 10:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 27, 2026 10:32 pm

सुनील शर्मा ‘बिट्टू’ ने संभाला राजनीतिक सलाहकार का पद 

जनता के लिए हर समय रहेंगे उपलब्ध:  बिट्टू 

शिमला हिमदेव न्यूज़ 13 दिसंबर, 2022: आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ‘बिट्टू’ ने हिमाचल सचिवालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण से पहले सबसे पहले यही अहम नियुक्ति की थी। पदभार संभालने के दौरान सुनील शर्मा को उनके समर्थकों द्वारा बधाईयां देने का तांता लगा रहा। बता दें कि राजनीतिक सलाहकार का पद सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर माना जाता है। वर्तमान में  सुनील शर्मा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, जबकि हमीरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यही नहीं, पूर्व कांग्रेस सरकार में सुनील शर्मा हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग के सदस्य भी रहे हैं तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बेहद करीबियों में गिने जाते हैं। पदभार संभालने के बाद सुनील शर्मा ‘बिट्टू’ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो कि संगठन के आम कार्यकर्ता को निखारती भी है और उन्हें पूरा मान-सम्मान भी देती है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर खरा उतरते हुए प्रदेशवासियों के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के हर जन के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे।