सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 20, 2026 12:35 am

टीबी मुक्त अभियान:  वेलनेस सेेंटर्स को मिलेंगे दो-दो टीबी चैंपियन: डीसी

रेडक्रास सोसाइटी निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों की करेगा मदद
    मेडिकल आफिसर टीबी रोगियों के चेकअप के लिए जाएंगे घर द्वार
    धर्मशाला, 30 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  टीबी मुक्त हिमाचल संकल्प को पूरा करने के लिए कांगड़ा जिला के हेल्थ वेलनेस केद्रों पर दो-दो टीबी चैंपियन तैनात किए जाएंगे ताकि ग्राम स्तर पर टीबी रोगियों की उचित देखभाल के साथ साथ सुचारू उपचार भी सुनिश्चित किया जा सके। मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में जिला स्तरीय टीबी फोरम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि टीबी रोगियों की पहचान तथा बेहतर उपचार के लिए मेडिकल आफिसर उनके घर द्वार पर तीन सप्ताह में एक बार चेकअप के लिए जाएंगे इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी टीबी रोगियों के उपचार के लिए सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि टीबी रोगियों को ठीक किया जा सके।
    उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि 16 वें वितायोग के तहत ग्राम पंचायतों को भी टीबी रोगियों के लिए दस-दस हजार तक की राशि खर्च करने के लिए निर्देश दिए गए थे तथा इस बाबत पंचायती राज विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा गया है।टीबी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 16 जुलाई तक लगभग 99 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। डॉ सूद ने बताया कि बिगड़ी टीबी के मरीजों को 1500 की राशि मासिक  आर्थिक सहायता के लिए दी जा रही है। उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों  की समस्याओं के लिए 1800116666 निक्षय सम्पर्क  सेवा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
  इस अवसर पर जिला  परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ सहित टीबी फोरम के विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।