सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 13, 2026 12:46 am

कोटशेरा कॉलेज में अमेरिका, मलेशिया व भारत के चिकित्सकों की टीम ने की स्वास्थ्य की जाँच

शिमला, 10 अगस्त 2023: आज दिनाँक 10 अगस्त 2023 को राजीव गाँधी राजीव राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा, चौड़ा मैदान, शिमला में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व स्टॉफ के स्वास्थ्य की जाँच के लिए ‘सेवा हेल्थ और वैलनेस कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिमला सैनिटोरियम एवं अस्पताल द्वारा विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 35 विशेषज्ञ डॉक्टर, नर्स और तकनीकी सहायकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. एडवर्ड नॉथों, डॉ. शोन्थि, डॉ. डेनियल, डॉ. डोरथी, डॉ. शालिनी, डॉ. ज़ेन अपनी सेवाओं के लिए उपलब्ध रहे। ये चिकित्सक अमेरिका, मलेशिया व भारत की सयुंक्त टीम में सम्मिलित थे। इस आयोजन का 350 से अधिक विद्यार्थियों, प्राध्यापकों व स्टाफ के सदस्यों को लाभ हुआ। इस शिविर में न केवल स्वास्थ्य की जाँच की गई बल्कि कॉउंसलिंग करके बहुमूल्य परामर्श भी दिया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग ने इस शिविर का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन शैली में बदलाव के कारण बहुत-सी स्वास्थ्य समस्याएं हमारे समाज के सामने खड़ी हुई हैं। जागृति और नियमित जाँच इससे निबटने के उपाय हैं। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने इस आयोजन में सहयोग के लिए शिमला सैनिटोरियम व अस्पताल, अडवेंट हेल्थ, इंडिया तथा इनरव्हील क्लब मिडटाउन, शिमला का विशेष धन्यवाद किया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय के जेंडर सेंसिटाइज़ेशन सेल, रेड रिबन क्लब, तथा वाणिज्य विभाग के सयुंक्त प्रयासों से हुआ। इनर व्हील क्लब मिडटाउन, शिमला ने इस आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की।