सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 8, 2026 9:59 am

36वाँ क्षत्रीय खेल-कूद समारोह हिमरश्मि परिसर, विकासनगर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

विद्या भारती उत्तर क्षेत्र का 36वाँ क्षत्रीय खेल-कूद समारोह दिनांक 23 से 25 अगस्त तक एस.वी.एम. हिमरश्मि परिसर, विकासनगर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में टेबल टेनिस, शतरंज एवं योगासन प्रतियोगिताएँ सम्मिलित होंगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा दिल्ली से आए 365 छात्र-छात्राएँ एवं 30 अधिकारी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
समारोह के उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश धौटा, खेल अधिकारी , गरिमा प्रदान करेंगे।
समापन दिवस पर श्री राजकुमार वर्मा, संस्थापक सदस्य, SAI Eternal Foundation आयोजन की शोभा बढ़ाएँगे –
श्रीमान बालकृष्ण बाल जी, सह संगठन मंत्री, उत्तर प्रांत
श्री युगल किशोर जी, प्रांत खेल प्रभारी
श्री कुशल कुमार शर्मा जी, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति
इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
यह समारोह केवल खेल प्रतियोगिता न होकर, विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता तथा सांस्कृतिक समन्वय को सुदृढ़ करने का एक प्रेरणादायी अवसर है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए सफल आयोजन की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।