सबकी खबर , पैनी नज़र

July 14, 2026 3:20 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 14, 2026 3:20 am

कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी

शिमला: शिमला के समरहिल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा। एमआई रूम के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात को वाहन मोड़ काटते समय संतुलन बिगड़ने के कारण खाई में जा गिरी। मृतक दोनों व्यक्ति चंडीगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान कार ड्राइवर बड़ा सिंह और गुरुमीत सिंह के नाम से हुई है। पुलिस के अनुसार- बीती रात को इनकी कार नंबर CH01CY-1933 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया हादसे की पुष्टि करते हुए शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।