सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 3:02 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 3:02 am

मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस को बधाई दी।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 16 दिसम्बर, 2022 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने पहाड़ी राज्यों में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू करने में प्रथम स्थान हासिल करने और आईसीजेएस (इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य पुलिस को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए जन मित्र पुलिस की आवश्यकता है।
हिमाचल ने लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित सीसीटीएनएस पुरस्कार जीता है।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें राज्य द्वारा जीते गए पुरस्कारों से अवगत करवाया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, रेरा प्रमुख डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, डी.आई.जी. डी.के. चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।