सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 10:29 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 10:29 am

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से भेंट की, राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया

शिमला 14 जुलाई, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति से अवगत करवाया और प्रदेश की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में भारी बारिश के कारण प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने वित्त मंत्रालय में प्रदेश के लम्बित विभिन्न मामलों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।