सबकी खबर , पैनी नज़र

September 20, 2026 8:14 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 20, 2026 8:14 pm

हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेश 2 जुलाई, 2025 को होने वाला प्रदेश इकाई का चुनाव स्थगित करना पड़ा था।

हिम-ऑंचल पेंशनर्ज़ संघ के प्रदेश महासचिव द्वारा दिनांक  15 जुलाई, 2025 को जारी विज्ञप्ति में सूचित किया गया है कि प्रदेश में प पिछले कुछ दिनों में बादल फटने से कुछ ज़िलों में आई आपदा के कारण जान-माल के नुकसान व रास्ते वन्द हो जाने के कारण दिनांक 2 जुलाई, 2025 को होने वाला प्रदेश इकाई का चुनाव स्थगित करना पड़ा था। प्रदेश गवर्निंग बॉडी के निर्णयानुसार अब प्रदेश इकाई का चुनाव दिनांक 23 जुलाई, 2025 को पेंशनर भवन, हमीरपुर में करवाया जाना सुनिश्चित किया गया है। समस्त ज़िला प्रधान व महासचिव कृपया प्रदेश इकाई के चुनाव हेतु अपने ज़िला में व्यापक प्रचार करें ताकि चुनावी सभा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो पाए। ज़िला प्रमुखों से यह भी आग्रह है कि वे अपने ज़िला से सत्र 2025-27 के लिए प्राप्त शुल्क के आधार पर सदस्यों का शुल्क रसीद सहित विवरण , प्रदेश कौंसिल के लिए पात्र डैलीगेटस के नामों की सूची तथा प्रदेश इकाई का इक्त्रित शेयर का हिस्सा चुनाव प्रक्रिया से पूर्व प्रदेश इकाई के पास आवश्य जमा करवाएं।अतः चुनावी बैठक में समस्त प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों, समस्त ज़िला प्रधान व महासचिव, ज़िलों के पात्र डैलीगेटस व संघ सदस्यों से अपील है कि वे संघ प्रदेश इकाई की चुनाव बैठक में उक्त तिथि व स्थान पर ठीक 10 वजे प्रातः अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि सत्र 2025-27 के लिए कर्मठ एवं सक्रिय पदाधिकारियों काचयन करने में सभी का सहयोग मिल पाए।