सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 12:29 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 12:29 pm

राज्यपाल ने यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की गतिविधियों का विस्तार करने का किया आह्वान

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 04 दिसंबर 2022 राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने रविवार को नई दिल्ली में एसोसिएशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
राज्यपाल ने इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने राज्यों में एसोसिएशन की गतिविधियों का विस्तार करने के लिए गंभीर प्रयास करें। उन्होंने विभिन्न राज्यों में कार्यरत एसोसिएशन की इकाइयांे की वार्षिक आम बैठक और राष्ट्रीय परिषद की बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया ताकि इकाइयां अधिक सक्रिय हों सकें और उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो पाए। उन्होंने सभी सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से प्राप्त विभिन्न सिफारिशों और प्रस्तावों पर चर्चा की गई। परिषद द्वारा बैठक में प्रस्तावित विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
इससे पूर्व, अध्यक्ष यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया वेंकट नारायणन ने राज्यपाल का स्वागत किया और बैठक की कार्यसूची के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।