सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 5:46 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 5:46 am

अटल टनल की आधारशिला पट्टिका की पुनर्स्थापना का मामला संबंधित प्राधिकारी के समक्ष उठाया जाएगा: मुख्यमंत्री

शिमला हिमदेव न्यूज़ 12 दिसम्बर, 2022 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार सोनिया गांधी द्वारा रखी गई अटल टनल रोहतांग की आधारशिला पट्टिका को पुनर्स्थापित करने का मामला संबंधित प्राधिकारी के समक्ष रखा जाएगा। यह पट्टिका सोनिया गांधी द्वारा 28 जून, 2010 को बतौर राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में स्थापित की गई थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शिलान्यास पट्टिका गायब है जो लोकतंत्र का अपमान है और इसे शीघ्र पुनर्स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति को बारहमासी संपर्क सुविधा बहाल रखने के दृष्टिगत इस 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन द्वारा किया गया था।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने पहले भी इस पट्टिका की पुनर्स्थापना को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया है।