सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 11:20 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 11:20 am

भाजपा के लोग खुश हो लें 8 दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 06 दिसंबर 2022 हिमाचल कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता करके कहा कि एग्जिट पोल के आधार पर भाजपा के जो लोग खुश होना चाहते हैं, वे आज और कल के दिन खुश हो लें। 8 दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बेशक राष्ट्रीय मीडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को आगे दिखाया है, लेकिन कुछ मीडिया हाउस कांग्रेस की सरकार भी बना रहे हैं। एग्जिट पोल चाहे जो भी कहे, प्रदेश में कांग्रेस कम से कम 42 सीटें जीत रही है। नरेश ने कहा कि प्रदेश के लोगों में बदलाव के लिए जबरदस्त रोष देखा गया है। यही वजह है कि इस बार 77 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। इतनी हेवी वोटिंग बदलाव के लिए ही होती है और इस बार भी बदलाव
होकर ही रहेगा। नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में 4 सीटों पर उप चुनाव में कांग्रेस की जीत यह बता चुकी थी कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ प्रदेश की जनता में कितना रोष है। 2017 में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।