सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 28, 2026 8:08 pm

वर्तमान सरकार द्वारा एचआरटीसी बसों के किराए में बढ़ोतरी और दूर दराज़ क्षेत्रों के बस रूट बंद किया जा रहे हैं -बिन्दल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम जनमानस के लिए आवागमन का साधन बस सर्विस है, वो चाहे हिमाचल पथ परिवहन निगम हो या प्राईवेट बस सर्विस हो। विगत डेढ़ वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान लगातार दूर दराज क्षेत्रों के बस रूटों को सरकार बंद कर रही है। परिणामस्वरूप लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों का आवागमन बंद हो रहा है, छोटी-मोटी बीमारी की अवस्था में भी गरीब आदमी टैक्सी मंगवाने पर मजबूर हो रहा है, रोजमर्रा बाजार आना-जाना, सामान इत्यादि लेना दूभर हो गया है। इसी प्रकार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण रूट है नारायणगढ़-कोलावाला भूड, लवासा चैकी-सराहां है इसे बंद कर दिया गया है। लोगों के प्रतिनिधि मण्डल अधिकारियों को मिले, पत्र लिखे गए, हमने भी फोन किए, पत्र लिखे परन्तु एक ही उत्तर है, बसे नहीं है, स्टाफ नहीं है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने एचआरटीसी के किराए में बढ़ोतरी कर दी है, बहनो को दी जाने वाली रियायत समाप्त कर दी है और सैंकड़ों रूट बंद कर दिए हैं, जो हिमाचल की गरीब जनता के साथ अन्याय है।
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बड़ी-बड़ी गारंटियां करने वाले मुख्यमंत्री आज घुटने टेक कर बैठ गए हैं और जनता पर बोझ डाल रहे हैं। काम बंद, विकास बंद, संस्थान बंद, स्कूल बंद, बसे बंद यह सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार की उपलब्धियां है।