सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 14, 2026 11:44 pm

हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का सत्र 18 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरु होगा।

शिमला 31 अगस्त 2023: हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के तीसरे सत्र की 18 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरुआत होगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी की है। मानसून सत्र के दौरान कुल सात वैधकाए बैठके होगी। 25 सितंबर को सत्र समाप्त होगा। प्रदेश में बरसात से हुए नुकसान को लेकर सदन गरमाएगा। सत्ताधारी दल जहां केंद्र सरकार से आर्थिक मदद नहीं मिलने का मामला उठा सकता है, वहीं विपक्षी दल भाजपा बचाव एवं राहत कार्यों में भेदभाव होने का आरोप लगाएगी। प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा का मानसून सत्र देरी से हो रहा है। बीते कई वर्षों के दौरान मानसून सत्र अगस्त तक समाप्त हो जाता था। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान को देखते हुए इस बार मानसून सत्र को देरी से करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बीते दिनों बताया था कि प्रदेश में अभी सभी अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं ऐसे में सत्र में देरी होगी।