सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 5:25 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 5:25 am

नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 29 मार्च 2023: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। विधानसभा में नशे के सवाल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़े शब्दों में कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी और जो तस्कर पकड़े जाएंगे उनकी संपत्ति तक सरकार जब्त करेगी। नशे को लेकर पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा की बॉर्डर एरिया में लंबे वक्त से डटे पुलिस अधिकारियों और आबकारी एवं कराधान के अफसरों के तबादले किए जाएंगे। क्योंकि ये अफसर सिर्फ एक बॉर्डर से दूसरे बॉर्डर में अपने तबादले करवाते हैं। ताकि नशे के खिलाफ मुहिम को तेज किया जा सके।