सबकी खबर , पैनी नज़र

June 28, 2026 12:47 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 28, 2026 12:47 am

शपथ ग्रहण समारोह कल 12 बजे रिज शिमला में, समारोह मे प्रियंका, राहुल गांधी मलिकार्जुन खड़गे भी शामिल होंगें।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 दिसंबर 2022 हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू होंगे। काफी घमासान के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लगी है। सीएम के नाम की मोहर लगने के तुरंत बाद सुक्खू ने राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह 11 दिसम्बर, 2022 को 12 बजे रिज शिमला मे होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई जिसके बाद आज हिमाचल विधानसभा में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम का औपचारिक ऐलान हो गया।
HPU से ग्रेजुशन और एलएलबी करने वाले सुखविंद्र सुक्खू हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति की शुरुआत की। कॉलेज की राजनीति में CR यानी Class Representative से शुरुआत करने वाले सुखविंद्र सिंह सुक्खू अब हिमाचल के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। कॉलेज की क्लास से लेकर कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुने जाने तक उनका लंबा सियासी करियर है।
कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने गए सुखविंद्र सुक्खू हमीरपुर जिले की नादौन सीट से विधायक हैं। इस बार चौथा चुनाव जीते हैं। साल 2003 में पहली बार विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू 2007 और 2017 में भी नादौन सीट से विधायक बन चुके हैं। 2012 विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली थी। इन चुनावों में सुखविंद्र सिंह सुक्खू को कांग्रेस आलाकमान की ओर से चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपी गई थी। सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2013 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वो प्रदेश कांग्रेस महासचिव के पद पर रहे। सुखविंद्र सिंह ने उस दौर में संगठन संभाला था जब हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह थे। इस दौरान सुक्खू और वीरभद्र सिंह के बीच तनातनी ने कई बार सुर्खियां बटोरीं। छात्र राजनीति से की शुरुआत हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय से ग्रेजुशन और एलएलबी करने वाले सुखविंद्र सुक्खू हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति की शुरुआत की। जिसके बाद वो साल 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद अब सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान जारी है। सीएम के रूप में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम की चर्चा तेज होते ही उनके घर नादौन में जश्न का माहौल है। उनकी मां टीवी के सामने बैठ पल-पल के अपडेट लेती दिखीं तो वहीं पत्नी कमलेश ठाकुर की आंखों से आंसू छलक उठे।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा होने के बाद नादौन में उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लग गया। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उनके पैतृक गांव भवड़ा में भी लोगों का हुजूम उमड़ा और घर पर महिलाओं ने नाच गाकर खुशी का इजहार किया।