सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 16, 2026 10:12 am

स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी

सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। स्विफ्ट कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत व दो युवक घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार (HP14A -2144) में सवार तीनों युवक नारग में मां नगर कोटी जिला स्तरीय मेले के समापन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मानगढ़ मार्ग पर डिंगर गांव के समीप पहुंचते ही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दो युवक गाड़ी से बाहर गिर गए व एक युवक कार में ही फंस गया। चंडीगढ़ रैफर किया गया। पीजीआई पहुंचने से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतक की पहचान मानगढ़ के बगड़ के रहने वाले सचिन के रूप में हुई व घायलों की पहचान ललित और चमन प्रकाश निवासी मानगढ़ के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। यह हादसा बीती रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास मढ़ीघाट- जयहर-मानगढ़ मार्ग पर डिंगर गांव के समीप हुआ। कार अनियंत्रित होकर तीखे मोड़ से करीब 200 मीटर नीचे जंगल में जा पहुंची। कार पेड़ों से टकराने के बाद रुकी।