सबकी खबर , पैनी नज़र

May 10, 2026 10:07 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 10, 2026 10:07 am

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए 6 नंवबर 2022 को पुरे प्रदेश में महा जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया हैं

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 04 नवंबर, 2022 भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप् ने प्रैस में बयान जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए 6 नंवबर 2022 को पुरे प्रदेश में महा जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया हैं। इस अभियान में राष्ट्रीय स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता जनसम्पर्क करेंगे तथा पत्रक बाटेंगे। यह जनसम्पर्क अभियान सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा तथा इस जनसम्पर्क अभियान में राष्ट्रीय, प्रदेश, भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और पदाधिकारी शामिल होंगे। यह महा जनसम्पर्क अभियान एक विधानसभा क्षेत्र में 4-6 घंटे तक चलेगा। उन्होनें बताया इस जनसम्पर्क अभियान के तहत हर विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर 15 – 20 कार्यकर्ताओं की टोली जनसम्पर्क करेंगी, केन्द्र और प्रदेश की योजनाओं के पत्रक जनता तक पहुंचाएगी। इसके तहत स्टीकर, बैच, प्रत्याशी का हैंड बिल और वोट अपील भी शामिल होंगे। प्रत्येक शहरी बाज़ार में कम से कम 4 बाज़ारों/स्थानों में एक-एक घंटे का कार्यक्रम होगा और इस तरह प्रत्येक विधानसभा में 4 घंटे का कार्यक्रर्म सुनिश्चित किया जाएगा।
शहरी क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में केंद्र और प्रदेश के बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों में 200 की संख्या रहेगी व प्रदेश नेताओें के कार्यक्रमों में 100 की संख्या रहेगी। इस महा जनसंपर्क अभियान में केंद्र तथा प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नगरोटा विधानसभा में महा जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में शेर-ए-पंजाब, मॉल रोड़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपस्थित रहेंगे। इसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मेन मार्केट सोलन में भी जनसंपर्क अभियान में शामिल होंगे। अविनाश राय खन्ना प्रभारी हिमाचल प्रदेश भाजपा, फतेहपुर विधानसभा में राजा का तालाब़ चौक में जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे। वहीं विधानसभा बैजनाथ में राज्यसभा सांसद इन्दु गोस्वामी जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगी। बल्ह विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसम्पर्क अभियान में रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान में रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में महा जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप् पच्छाद् विधानसभा क्षेत्र में महा जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे, और संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला ग्रामीन विधानसभा में महा जनसम्पर्क अभियान में शामिल होंगे।