सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 9:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 9:33 am

हिमाचल विधानसभा बजट सेशन का आज 9वां दिन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 24 मार्च 2023: हिमाचल विधानसभा बजट सेशन का आज 9वां दिन है और सत्र में आज भी हंगामा होने के आसार हैं। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू। प्रश्नकाल के बाद प्राइवेट मेंबर डे पर 3 विधायकों के संकल्पों ( रेजोल्यूशन) पर चर्चा होगी। बड़सर से कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखन ने सदन में रेजोल्यूशन लाया है। इसके जरिए वह निजी भूमि पर एक खेत से दूसरे खेत में जाने के लिए रास्तों को बंद करने से लोगों को हो रही परेशानियों को उठाएंगे। इस प्रस्ताव के जरिए लखनपाल सदन में नीति बनाने की मांग रखेंगे। दूसरा संकल्प BJP विधायक पूर्ण चंद ठाकुर द्वारा लाया गया, जिसमें औषधीय गुणों को देखते हुए भांग की खेती को दूसरे प्रदेशों की तर्ज पर वैध करने को नीति बनाने की मांग की जाएगी। पावर प्रोजेक्ट के लाभांश पर मंथन तीसरा संकल्प BJP विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा लाया गया है, जिसमें , उन्होंने पावर प्रोजेक्ट में हिमाचल की हिस्सेदारी बढ़ाने और लाभांश एग्रीमेंट की अनुपालना नहीं होने से हो रहे नुकसान पर सदन से पॉलिसी बनाने की मांग करेंगे। आज सदन की कार्यवाही को 2 दिन के लिए स्थगित किया जाएगा और सोमवार को दोबारा से विधानसभा लगेगी विधानसभा के बाद आज ही कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। इसमें सदन में पास बिल को मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इसी तरह कांग्रेस की आगामी बजट सेशन को लेकर भी रणनीति तैयार होगी।