सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 9:57 am

भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक, प्रमुख अभिनेता देव आनंद जी की आज जन्म शताब्दी का दिन है।

भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक, प्रमुख अभिनेता देव आनंद जी की आज जन्म शताब्दी का दिन है। (वे आज 100 वर्ष पूरे करते)। आइये, हम सब उन्हें याद कर लें। उन्होंने 50 वर्षों से भी अधिक समय तक फ़िल्मों में कार्य किया… अभिनय, निर्माण, निर्देशन। उनके द्वारा निर्मित कुछ फ़िल्में तो क्लासिक श्रेणी में शामिल हैं। जैसे… ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘काला पानी’, ‘गाइड’।उनके बड़े भाई चेतन आनंद और छोटे भाई विजय आनंद जाने माने फ़िल्म निर्देशक थे।
उनके सबसे प्रिय संगीत निर्देशक थे सचिन देव बर्मन, जिनका संगीत आज भी अमर है। आज ही के दिन, उनकी कई फि़ल्मों में रही नायिका, वहीदा रहमान जी को भारत के सर्वोच्च फ़िल्म पुरस्कार ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ की घोषणा हुई है। समय मिले तो बाद में कभी देव साहब की स्मृति को जीवंत करते हुए उनकी फ़िल्में और गानों का फ़िल्मांकन देखियेगा।
(अधिकतर यूट्यूब में आसानी से उपलब्ध हैं।) आप और हम सबकी ओर से देव आनन्द साहब को प्रेम व आदरपूर्वक याद करते हुए, सिनेमा को उनके योगदान के लिए नमन करते हैं…….

????????????????????????????