सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 7:38 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 7:38 pm

शिमला पहुंची देवभूमि स्वर्ण संगठन की मशाल यात्रा

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 मार्च 2023: शिमला पहुंची देवभूमि स्वर्ण संगठन की मशाल यात्रा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर कर रहे है यात्रा।जातिगत आरक्षण और समाज में जाति के आधार पर हो रहे भेदभाव को लेकर देवभूमि स्वर्ण संगठन के कार्यकर्ता 22 दिनों से एक मशाल यात्रा कर रहे हैं। धर्मशाला से शुरू होकर यह पदयात्रा दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपने के बाद आज शिमला पहुंची हैं। आज शिमला में संगठन के कार्यकर्ता पदयात्रा कर मुख्यमंत्री से मिलने सचिवालय पहुंचे। देवभूमि स्वर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने बताया कि देश में जाति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था की गई है जोकि सही नही है। आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर होनी चाहिए और गरीबी रेखा से नीचे रह रहे स्वर्णो को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। मदन ठाकुर का कहना है कि अपने इस विचार को समाज में लोगों तक और नेताओं तक पहुंचाने के लिए संगठन पिछले 22 दिनों से पदयात्रा कर रहा है और इसी कड़ी में वह धर्मशाला से दिल्ली तक मशाल यात्रा लेकर गए थे और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपने के बाद यह हिमाचल मे सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों व विधायकों तक अपनी बात पहुंचायेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार
द्वारा स्कूलों में बच्चों की वर्दी को लेकर जारी सरकारी आदेश भी जातीय व्यवस्था पर आधारित है इसलिए इसका लाभ जरूरतमंद बच्चों तक नहीं पहुंच रहा। उन्होनें कहा कि इस बात को भी सरकार व विधायकों से उठाएंगे।