सबकी खबर , पैनी नज़र

July 22, 2026 1:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 22, 2026 1:23 pm

चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: मसरूंड–हमल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों की मौत

चंबा: हिमाचल प्रदेश: सुभाष महाजन
एस पी  चंबा विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस पहुंच चुकी है

चंबा जिले में बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मसरूंड–हमल मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।