सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 4:21 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 4:21 am

खेलो इण्डिया गेम्स, 2022 के लिए 19 व 20 दिसम्बर, 2022 को होंगे ट्रायल

शिमला हिमदेव न्यूज़ 14 दिसम्बर, 2022
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा 31 जनवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक मध्यप्रदेश में खेलो इण्डिया गेम्स, 2022 का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टीम चयन करने के लिए लुहणु स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बिलासपुर में ट्रायल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला कब्बडी टीम के चयन के लिए 19 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे तथा पुरूष बॉलीबाल टीम चयन के लिए 20 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे ट्रायल किए जाएंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि स्पर्धाओं के लिए 1 जनवरी, 2004 के बाद जन्में खिलाड़ी ही पात्र होंगे, जिसके लिए खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र (कम से कम 5 वर्ष पहले यानि नगर निगम/ग्राम पंचायत द्वारी जारी) में से कोई दो प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी अपनी शैक्षणिक, आयु प्रमाण पत्र एवं उपलब्धियों के मूल प्रमाण पत्रों की एक सत्यापित प्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित लुहणु स्पोटर्स काम्पलेक्स बिलासपुर में उपलब्ध करवाऐं।