जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ट्यूशन टीचर ने 9 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में मंगलवार (14 मार्च 2023) को पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित शिक्षक अब्दुल वाहिद भट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चनापोरा के खान कॉलोनी के रहने वाले अब्दुल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। श्रीनगर पुलिस की तरफ से ट्वीट कर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार 9 साल की बच्ची के ट्यूशन टीचर ने उसे गलत तरीके से छुआ और यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर इस मामले में चनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की है। आरोपित अब्दुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 2023 के पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Post Views: 62







