सबकी खबर , पैनी नज़र

November 2, 2026 3:00 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 2, 2026 3:00 am

अंबेडकर नगर महू में आयोजित तीनों सेना  के दो दिवसीय संयुक्त संवाद कार्यक्रम “रण संवाद-2025”

अंबेडकर नगर महू में आयोजित तीनों सेना  के दो दिवसीय संयुक्त संवाद कार्यक्रम “रण संवाद-2025” के दूसरे दिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी , एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल पीपी सिंह ने  आर्मी वॉर कॉलेज में ‘स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशंस’ और
‘एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न ऑपरेशंस’ पर दो संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

तीनों सेनाओं की सक्रिय भागीदारी से एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के सिद्धांत निदेशालय के तत्वावधान में तैयार किए गए ये सिद्धांत विशेष बलों के मिशनों और एयरबोर्न ऑपरेशंस के संचालन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, परिचालन अवधारणाओं और अंतर-संचालन क्षमता ढांचे को निर्धारित करते हैं।

ये सिद्धांत उभरते युद्धक्षेत्र में योजनाकारों, कमांडरों और संचालकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ के रूप में काम करेंगे।
इन सिद्धांतों का जारी होना संयुक्त परिचालन क्षमता को बढ़ाने, सभी सेनाओं में तालमेल को बढ़ावा देने और उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ सामना करने की तत्परता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।