धर्मशाला हिमदेव न्यूज़ 31 जनवरी 2023 हिमाचल प्रदेश को साफ़-सुथरा रखने के
लिए शहरी विभाग के अधिकारियों द्वारा
इसके सुझाव मांगे गए हैं। जिसमें कहा
गया है हिमाचल में शहरी निकायों में लगेंगे
भूमिगत डस्टबिन। ऐसा ही एक सन्देश
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर
पोस्ट किया है। लेकिन हिमाचल की पहली स्मार्ट सिटी का पहला अंडर ग्राउंड डस्टबिन का प्रोजेक्ट फेल हो चुका है। इसलिए धर्मशाला नगर निगम के मेयर ओंकार नैहरिया हिमाचल सरकार को सुझाव दे रहे हैं कि इस योजना को हिमाचल में लागू न किया जाए। विदेशों की तर्ज़ पर धर्मशाला में लगे अंडर ग्राउंड डस्टबीन फैल हो चुके हैं। विदेशों से हिमाचल की पापुलेशन अधिक है भौगोलिक परिस्थितियां भिन्न हैं ऐसे में
यह छोटे साइज के डस्टबीन यहां एकत्रित
होने वाले कूड़े के लिए न काफी हैं।सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डोर-टू- डोर कूड़ा कलेक्शन सही हल है। धर्मशाला नगर निगम में लगाए गए थे 140 डस्टबीन
धर्मशाला नगर निगम में पहले चरण में
16 करोड़ रुपए की लागत से सॉलिड वेस्ट
मैनेजमेंट के तहत अंडरग्राउंड डस्टबीन
लगाने का काम किया गया था। इसका
ठेका जर्मनी की बॉएर कंपनी को दिया गया था जिसे बाद में बेंगलुरु की जंटा इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया।
140 डस्टबीन लगाए गए धर्मशाला नगर निगम प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 70 डस्टबिन व दूसरे चरण में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 70 डस्टबिन लगाए जाने थे। जिनमें से अब तक 140 डस्टबीन लगाए गए थे। निर्माण के समय ही डस्टबिन टूटने लगे थे, जबकि इनका इस्तेमाल भी शुरू नहीं हुआ है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत धर्मशाला में 140 अलग-अलग जगहों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए गए। जहां पर यह डस्टबिन बनाए थे उनमें से अधिकांश जगहों पर इनके प्लेटफार्म या तो टूट गए हैं या प्लेटफार्म पर दरारें पड़ गई जबकि 50 से अधिक डस्टबिन के ढक्कन चोरी हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने विदेशों की तर्ज पर पहली बार प्रदेश में इस तरह का प्रोजेक्ट मंजूर किया था।
डंपिंग साइट के लिए नहीं हुआ भूमि का चयन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के
तहत अभी तक धर्मशाला नगर निगम में
डंपिंग साइट के लिए भूमि का चयन ही
नहीं हो पाया है। वर्तमान में हिमाचल पथ
परिवहन निगम की वर्कशॉप के करीब
घरोह-चड़ी रोड पर बनी कूड़ा डंपिंग
साइट में चारों ओर कचरा बिखरा है। नगर
निगम के 17 वार्डो की गंदगी यहीं डाली
जा रही है। इस कारण यहां बदबू फैल
गई है।
[democracy id="1"]