सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 4:16 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 4:16 am

कुलपति ने सरदार पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

सरदार पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मण्डी के कुलपति डाॅ. सी.एल. चन्दन ने आज मण्डी में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और इस विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विश्वविद्यालय मण्डी और अन्य जिलों के युवाओं को उनके घरों के निकट गुणात्मक और उच्चतर शिक्षा प्रदान करेगा। राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों की लम्बे समय से चल रही मांग को पूर्ण किया गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं की आवश्यकताओं के प्रति सजग है और उन्हें पूरा करने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रो. अनुपमा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।