सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 11:35 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 11:35 pm

राजकीय महाविद्यालय अर्की में मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित

सोलन (हिमदेव न्यूज़) 09 नवंबर, 2022 स्वीप नोडल अधिकारी अर्की डॉ. हेमराज सूर्या ने कहा कि आज स्वीप टीम अर्की ने राजकीय महाविद्यालय अर्की में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्की विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक 50-अर्की उदय नारायण दास ने की।
सामान्य पर्यवेक्षक उदय नारायण दास ने सभी विद्यार्थियों व स्टॉफ से आग्रह किया कि वे अपने घर में माता पिता, गांव के लोगों व रिश्तेदारों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप व फेसबुक का प्रयोग करने की बात भी कही।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता विषय पर गीत व भाषण के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए 12 नवंबर, 2022 को अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके।
निर्वाचन अधिकारी अर्की विधानसभा केशव राम भी इस अवसर पर मौजूद रहे।