सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 14, 2026 11:48 pm

विधान सभा सचिवालय में दिनांक 19 व 20 जनवरी, 2022 को कल्याण समिति की बैठकें

विधान सभा सचिवालय में दिनांक 19 व 20 जनवरी, 2022 को कल्याण समिति की बैठकें माननीय सभापति, श्री बलबीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इन बैठकों में सर्वश्री डा० (कर्नल) धनी राम शांडिल, विनय कुमार, नन्द लाल, किशोरी लाल, हीरा लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, श्रीमती रीता देवी, संजय अवस्थी व श्रीमती रीना कश्यप माननीय सदस्यों ने भाग लिया। इन बैठकों में समिति ने “प्रदेश में संचालित मादक द्रव्य तथा नशा निवारण योजना” की संवीक्षा पर आधारित समिति के 18वें मूल प्रतिवेदन (तेरहवीं विधान सभा) (वर्ष 2019-20) में अन्तर्विष्ट सिफारिशों पर प्राप्त विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया तथा अवलोकनापरान्त प्राप्त विभागीय उत्तर पर अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), हिमाचल प्रदेश सरकार का आगामी बैठक में मौखिक साक्ष्य करने का निर्णय लिया।इसके अतिरिक्त समिति ने फरवरी माह के प्रथम सप्ताह के दौरान प्रदेश से बाहर गोवा राज्य के अध्ययन प्रवास पर जाने का निर्णय भी लिया।