सबकी खबर , पैनी नज़र

September 24, 2026 12:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 24, 2026 12:19 pm

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सम्पन्न हुई कल्याण समिति की बैठकें।

शिमला:कल्याण समिति की दिनांक 06 व 07 नवम्बर, 2025 को आयोजित बैठकें माननीय सभापति, श्री मोहन लाल ब्राक्टा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इन बैठकों में सर्वश्री विनोद कुमार, रीना कश्यप, लोकेन्द्र कुमार, चन्द्र शेखर, सुदर्शन सिंह बबलू, विनोद सुल्तानपूरी व कुमारी अनुराधा राणा माननीय सदस्य उपस्थित हुए। बैठकों में समिति ने “मांग संख्या:31 जनजातीय विकास विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुदान मांगों की संवीक्षा पर आधारित समिति के 43वें मूल प्रतिवेदन तेरहवीं विधानसभा (वर्ष 2021-22) पर बने 16वें कार्रवाई प्रतिवेदन (चौदहवीं विधान सभा) (वर्ष 2023-24) में निहित सिफारिशों/टिप्पणियों के प्राप्त विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया तथा अवलोकनोपरान्त कुछेक बिन्दुओं पर पुन: सिफ़ारिशें/टिप्पणियां कर आगामी कार्रवाई हेतु विभाग को भेजने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त समिति ने प्रदेश में संचालित “मुख्यमन्त्री शगुन योजना” की संवीक्षा पर आधारित प्रश्नावली के प्राप्त विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया तथा अवलाकनोपरान्त कुछेक बिन्दुओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए पुन: सिफ़ारिशें/टिप्पणियां की तथा इस पर मूल प्रतिवेदन बनाने का  निर्णय लिया।