सबकी खबर , पैनी नज़र

शिमला शहर की जल आपूर्ति योजना के लिए बिश्व बैंक ने 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बितीय सहायता मंजूर की।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 20 दिसंबर, 2022: केन्द्रीय शहरी आबास मन्त्री कौशल किशोर ने राज्य सभा सदस्य  इंदु  बाला गोस्वामी को  राज्य सभा में एक अतारांकित प्रश्न के उतर में बताया की  शिमला शहर की जल आपूर्ति योजना के लिए बिश्व बैंक ने 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बितीय सहायता मंजूर की है। उन्होंने कहा की यह राशि दो भागों में स्बीकृत की गई है जिसके अन्तर्गत बिकास निति ऋण 40 मिलियन डॉलर और परिणाम हेतु कार्यक्रम के लिए 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर की धनराशि स्वीकृत की गई है।
केन्द्रीय शहरी आबास मन्त्री कौशल किशोर ने राज्य सभा सदस्य इंदु  बाला गोस्वामी को  राज्य सभा  बताया  बिश्व बैंक द्वारा बित्पोषित शिमला जल आपूर्ति योजना को बर्ष 2006 तक पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा “अमृत”  योजना के अन्तर्गत शिमला शहर   की मौजूदा  जल आपूर्ति  प्रणाली   योजना के सुधार के लिए 76.03 करोड़ रूपये लागत की परियोजनाएं शुरू की गयी हैं।