शिमला 19 नवंबर, 2026: युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 के लिए अंडर-18 महिला वॉलीबॉल टीम के चयन हेतु 21 नवंबर, 2026 को खेल छात्रावास जुब्बल में प्रशिक्षण ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रायल में भाग लेने की इच्छुक खिलाड़ियों के लिए निर्धारित आयु संबंधी शर्तें तय की गई हैं। इसके अनुसार 1 जनवरी, 2009 या इसके बाद जन्मी खिलाड़ी ही इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगी। प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे ट्रायल
उन्होंने बताया कि ट्रायल 21 नवंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे से शुरू होंगे। सभी इच्छुक एवं पात्र महिला खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर खेल छात्रावास ज्वालाजी में रिपोर्ट करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को अपने शैक्षणिक (मैट्रिक) आयु प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य होगा। आयु प्रमाण पत्र नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी होना चाहिए तथा इसे 1 जनवरी, 2021 या इससे पूर्व जारी किया गया होना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से कोई टीए/डीए प्रदान नहीं किया जाएगा।









