सबकी खबर , पैनी नज़र

September 28, 2026 1:09 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 28, 2026 1:09 pm

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा पंचकुला में जगत गुरु स्वामी ब्रह्मानंद महाराज का 116वां जन्मदिन

स्पीकर हरविंद्र कल्याण होंगे मुख्यातिथि

चंडीगढ़, पवन चोपड़ा
जगत गुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी सेवा समिति के तत्वावधान में जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी का 116वां जन्मदिन रोड भवन पंचकूला में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि होंगे। यह जानकारी जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी सेवा समिति (रजिस्टर्ड) के प्रधान जगदीश चंद व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि बुधवार हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को जगत गुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी सेवा समिति (रजिस्टर्ड) का एक प्रतिनिधि मंडल हरियाणा विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को मिला। इस प्रतिनिधिमडल में संस्था के महासचिव धर्मवीर चौधरी, वित्त सचिव कृपाल सिंह, सह सचिव महेंद्र सिंह, कार्यकारी सदस्य सतपाल सिंह, विजय कुमार तथा एडवाइजर सतपाल सिंह (एचसीएस रिटायर्ड), जोगी राम, नन्हा राम, पाला राम, रामचंद्र, सेवा सिंह, मलखान सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल थे।
संस्था के प्रधान जगदीश चंद व उप प्रधान गुरनाम सिंह ने बताया कि इस संस्था का प्रमुख लक्ष्य सामाजिक जागरूकता कुरीतियों के खिलाफ जन चेतना, वृक्षारोपण, रक्तदान, नेत्रदान, गरीब कन्याओं की विवाह शादी में मदद तथा समाज के उत्थान का लक्ष्य रखा गया है। इन्होंने बताया कि संस्था पूरी तरह से गैर राजनीतिक रूप से सामाजिक सहभागिता के दायित्व का निर्वाहन करेगी। नशे के खिलाफ विशेष सामाजिक चेतना के दायित्व का बीड़ा संस्था ने उठाया है, जिसे लेकर समय-समय पर लोगों को जागरूक करने तथा अन्य संसाधन अपनाए जाएंगे। विशेषकर स्कूल और कालेज जाने वाली छात्र छात्राओं को संरक्षण देने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस अभियान को और अधिक गति दी जाएगी। उन्होंने संस्था के सदस्यों को अगाह किया कि वे समाज व राष्ट्रहित में अहिसक आंदोलन के लिए तैयार रहें। राष्ट्र विरोधी विचारों और असमाजिक तत्वों से युवा सदस्यों को सदा ही सचेत रहना चाहिए।
प्रधान और उप प्रधान ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से लडऩे के लिए समाज के सभी लोगों को एकजुट होना होगा। तभी हम इस अभिशाप को जड़ से खत्म कर सकते है। नशा शरीर के लिए जहां खतरनाक है, वहीं अपराध का भी मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि अनेक युवा जो नशे में किसी कारणवश धंस जाते हैं और फिर उस नशे की पूर्ति के लिए कोई भी आपराधिक वारदात करने से नहीं हिचकिचाते। नशा मुक्त व अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाने होंगे, तभी यह मुहिम सार्थक होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार अपने स्तर पर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है, मगर लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश की जनता और खासतौर पर युवाओं से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे संस्थान के अभियान में बढ़चढ़ कर शामिल होने की अपील भी की।