शिमला (हिमदेव न्यूज़) 17 मार्च 2023: नेहरू युवा केंद्र शिमला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 14 वे सात दिवसीय जनजातीय युवा आदान -प्रदान कार्यक्रम का आयोजन सूद धर्मशाला शिमला में किया जा रहा है ,कार्यक्रम के आज पांचवे दिन में 5 राज्यो के 9 जिलो के युवाओं के लिए भारतीय और जनजातीय संस्कृति पर आधारित रंगोली,पोस्टर मेकिंग ,एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । रंगोली प्रतियोगिता में कुल 9 जिलो की टीमों से सात-सात प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं रंगों के माध्यम से अपनी संस्कृति को दर्शाया ,वही पोस्टर मेकिंग में कुल 25 युवाओं ने भाग लिया । पोस्टर मेकिंग , रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में मनीषा शर्मा ज़िला युवा अधिकारी शिमला ,अतुल शर्मा ज़िला युवा अधिकारी किन्नौर , सोनिका चंद्रा जिला युवा अधिकारी कुल्लू रहे ।जहां रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाखापत्तनम ,कालाहांडी की टीम रही वही द्वितीय स्थान दंतेवाड़ा ने हासिल किया एवं तृतीय स्थान पर चायबासा की टीम ने क़ब्ज़ा किया वही पोस्टर मेकिंग में जेमानता नायक कालाहांडी जिला से प्रथम स्थान पर रहे ,सोहित कुमार जिला खुट्टी ,जी बाला जी विशाखापत्तनम से क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे । वही बत्तौर श्रौत व्यक्ति सुश्री संजना शर्मा जी ( हेल्थ एजूकेटर ऑफिस ऑफ सी एम ओ शिमला ) ने युवाओं को आपातकालीन सेवा ,सहतबंद रहने का राज और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कुछ योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही डॉ संजय सिंधु (अधिष्ठाता, कानून विभाग हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ) ने मानव अधिकार के बारे में जानकारी दी ,वही द्वितीय सत्र में श्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ नंदन शर्मा (अधिष्ठाता, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ ,शूलिनी युनिव्हर्सिटी) ने मिशन लाइफ,हेल्थी लाइफस्टाइल के बारे में जानकारी दी । सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में किरण भड़ाना, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मौजूद रही । सांस्कृतिक संध्या में सभी राज्यो से आये हुए प्रतिभागियों ने अपनी लोककला को दर्शाया।









