सबकी खबर , पैनी नज़र

October 14, 2026 3:44 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 14, 2026 3:44 am

बालूगंज पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में नशे की खेप के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 17 अक्तूबर, 2022 बालूगंज पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में नशे की खेप के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में शिमला पुलिस, एसआईयू टीम ने नई दिल्ली निवासी रोशन कुमार नाम के एक व्यक्ति के कब्जे से 324 ग्राम चिट्टा / हेरोइन और 3.58 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडी एंड पीएस अधिनियम की धारा 21, 29 के तहत पीएस पश्चिम में दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।
दूसरे मामले में शिमला पुलिस ने दो व्यक्तियों राजिंदर सिंह निवासी जीरकपुर, पंजाब और गुरदीप सिंह निवासी फतेहगढ़, पंजाब के कब्जे से 255.83 ग्राम चिट्टा / हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडी एंड पीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत पीएस पश्चिम में दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच की जा रही है।