सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 10, 2026 11:37 am

स्वीप कार्यक्रम के तहत बुक हब सोलन के बच्चों ने लोगों को किया जागरूक

????????????????????????????????????

सोलन हिमाचल न्यूज़ 22 अक्तूबर, 2022
जिला प्रशासन और नगर निगम सोलन के संयुक्त तत्वाधान में सोलन के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बुक हब सोलन (बी.एच.एस) ने स्वीप गतिविधि के तहत गत दिवस मुरारी मार्केट में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान फ्लैश मॉब के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत रितिका, साक्षी चौहान तथा गौरवी चौहान पुराने उपायुक्त कार्यालय के नज़दीक वॉल पेन्टिंग कर लोगों को मताधिकार के बारे में  जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बुक हब के बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लघु नाटिका में रोहित कुमार, संदीप शर्मा, नीरज चौहार, भाग चंद, कबर गर्ग, प्रज्ञा चौहान, मधु, निधि, साक्षी चौहान, गौरवी चौहान, सृष्टि वर्मा, गरिमा शर्मा, शिवानी शर्मा तथा नेहा चौहान ने प्रस्तुति दी।