सबकी खबर , पैनी नज़र

May 10, 2026 3:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 10, 2026 3:24 am

पेपर लीक मामले में जवाब दें सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की : कश्यप

शिमला हिमदेव न्यूज़ 27 दिसंबर, 2022 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि आज मुख्यमंत्री को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार को बचाने की आवश्यकता पड़ गई। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए आज मुख्यमंत्री को खुद सामने आना पड़ा।कांग्रेस सरकार का शुरुआती दौर ही नाकामियों भरा चल रहा है , वर्तमान में जेओआईटी पेपर लीक मामला सामने आया है शायद मुख्यमंत्री जी को यह ध्यान में रखना चाहिए कि अब सत्ता में उनकी सरकार है। मुख्यमंत्री की बयानबाजी शाम दिखा रही है कि वह अपनी सरकार की कमियों को छुपाने के लिए भाजपा को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को अपराधियों पर कार्यवाही करनी चाहिए ना की भाजपा के ऊपर आरोप लगाने चाहिए। आज कांग्रेस सत्ता में है और भाजपा विपक्ष में है यह कांग्रेस के नेताओं को ध्यान में रखना चाहिए। पेपर लीक मामला जो सामने आया है वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही माना जाएगा। इस पेपर लीक मामले की जवाबदेही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार की बनती है।उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में थी तो पेपर लीक मामले में तुरंत कार्रवाई हुई थी और एसआईटी का गठन भी कर दिया गया था । उसके बाद अब उसमें सीबीआई की इंक्वायरी भी चल रही है उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने केवल राजनीति करने का प्रयास किया था।