सबकी खबर , पैनी नज़र

November 10, 2026 9:57 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 10, 2026 9:57 pm

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI)
हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी

शिमला: 5 नवंबर 2026 शिमला में 20, 21 और 22 नवंबर को होगा SFI का 23वां हिमाचल प्रदेश राज्य सम्मेलन; कॉमरेड घनश्याम चौहान रिसेप्शन कमेटी (स्वागत समिति) के अध्यक्ष एवं कॉमरेड सनी सेकटा सचिव निर्वाचित
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के 23वें राज्य सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह सम्मेलन 20, 21 और 22 नवंबर 2026 को शिमला में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में आज 5 नवंबर 2026 को राज्य सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से SFI हिमाचल प्रदेश के प्रथम राज्य अध्यक्ष रहे कॉमरेड घनश्याम चौहान को रिसेप्शन कमेटी का अध्यक्ष तथा SFI हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिव कॉमरेड सनी सेक्ता को कमेटी का सचिव निर्वाचित किया गया।
23वां राज्य सम्मेलन ऐसे महत्वपूर्ण राजनीतिक और शैक्षणिक दौर में आयोजित हो रहा है, जब देश की शिक्षा व्यवस्था पर नवउदारवादी नीतियों का हमला लगातार तेज हो रहा है। शिक्षा के निजीकरण, व्यापारीकरण और केंद्रीकरण के माध्यम से इसे आम जनता के अधिकार से हटाकर मुनाफे का साधन बनाने की प्रक्रिया तेज हुई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए शिक्षा व्यवस्था के भगवाकरण और केंद्रीकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका सबसे अधिक खामियाजा मेहनतकश वर्गों, गरीबों, ग्रामीण क्षेत्रों और वंचित तबकों के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर, इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में छात्र आंदोलन लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। शिक्षा के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की रक्षा, शिक्षा के अधिकार तथा सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संघर्ष राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गति पकड़ रहा है। ऐसे समय में SFI का यह राज्य सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के छात्र आंदोलन की दिशा, भविष्य की चुनौतियों और संगठन की आगामी रणनीति तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।
सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। SFI राज्य कमेटी निम्नलिखित प्रमुख मांगों को लेकर छात्र समुदाय के बीच व्यापक आंदोलन खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है:

1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा का भगवाकरण, केंद्रीकरण और व्यापारीकरण बंद करो।
2. छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं।
3. सभी शिक्षण संस्थानों में लिंग संवेदनशीलता समितियों (Gender Sensitisation Committees) का गठन किया जाए।
4. अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
5. फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए।
6. PTA के नाम पर छात्रों की लूट बंद करो।
7. CBSE के नाम पर स्टेट बोर्ड को खत्म करना बंद करो।
8. विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को समाप्त करना बंद करो।
9. सबको शिक्षा, सबको रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
10. शिक्षण संस्थानों में बढ़ती छात्रों की आत्महत्याओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इस स्वागत समिति में कुल 22 सदस्य चुने गए। जिसमें डॉक्टर घनश्याम और सनी के अलावा साथी बरकत राज, जयशिव, जगतराम, सत्यवान पुण्डीर,रंजना जरेठ, जगमोहन ठाकुर, मोहम्मद अनवर,अनिल ठाकुर, रमाकांत मिश्रा, विवेक कश्यप, अनिल, शाहबाज़, उपेन्दर, पवन, तिलक राज, प्रवेश, पूजा, फॉल्स चौहान और कृतिका शामिल हैं।
इस राज्य सम्मेलन के माध्यम से SFI हिमाचल प्रदेश न केवल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर गंभीर चर्चा करेगी, बल्कि आने वाले समय में छात्र आंदोलन को और व्यापक, संगठित एवं मजबूत बनाने की दिशा में भी ठोस रणनीति तैयार करेगी।
SFI हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी प्रदेश के तमाम पूर्व एवं वर्तमान SFI साथियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और जनवादी संगठनों से 23वें राज्य सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने तथा छात्र आंदोलन की इस संघर्षशील परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील करती है।
जारीकर्ता:
SFI हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी
कॉमरेड अनिल ठाकुर
राज्य अध्यक्ष, SFI हिमाचल प्रदेश
कॉमरेड सनी सेक्टा
राज्य सचिव, SFI हिमाचल प्रदेश