सबकी खबर , पैनी नज़र

September 19, 2026 10:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 19, 2026 10:23 pm

लड़की की घर की छत से गिरने से दर्दनाक मौत

कन्दोर 12 फरवरी 2023 कांगड़ा जिला के उपमंडल फतेहपुर की पंचायत कन्दोर में एक लड़की की घर की छत से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। विशाखा (22) वर्षीय पुत्री इंद्र सिंह कन्दोर जिला कांगड़ा की निवासी है। युवती बीएससी करने के बाद आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक विशाखा अपने मकान की छत पर घरेलू कार्य कर रही थी। इस दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गई। युवती को घायल अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस द्धारा मामले की पुष्टि।