सुन्नी (हरिश गौतम) 25 फरवरी, 2023: सुन्नी के बगेन स्कूल के बच्चों ने एजुकेशन टूर के तहत शनिवार को डेंटल कॉलेज शिमला का दौरा किया इस दौरान बच्चों ने जाना कि किस प्रकार चिकित्सक दांतों की देखभाल करते हैं और किस प्रकार दन्त रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य अंशुल गुप्ता द्वारा छात्रों को दांतों की देखभाल से सम्बंधित टिप्स भी दिए गए साथ ही कॉलेज की तरफ से बच्चों को ब्रश व टूथपेस्ट भी प्रदान किया गया। वहीं डेंटल कॉलेज आये बच्चों ने कहा कि यहां पर आकर उन्हें बहुत महत्वपूर्ण जानकारी मिली किस प्रकार दांतों की देखभाल की जाए। कैविटी तथा अन्य रोगों से किस प्रकार दांतो को बचाया जा सकता है साथ ही छः माह में एक बार चिकित्सक को भी दांतो को दिखाना चाहिए। सभी बच्चों ने कहा कि उनके दांतो की जांच के साथ ब्रश करने की तकनीकी के बारे में भी बताया गया।
वही डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य आशु गुप्ता ने दातों से संबंधित जानकारी दी आज एजुकेशन टूर के तहत सुन्नी के बगेन स्कूल के बच्चे यहां आए । उन्होंने डेंटल कॉलेज का दौरा किया और दांतों के रोगों से संबंधित जानकारी से अवगत करवाया गया। अमूमन सभी लोग मेडिकल के बारे में जानते हैं लेकिन डेंटल का ज्ञान कम होता है। आज बच्चों को यहां दांतों से सम्बंधित जानकारी दी गयी । यह बच्चे इस जानकारी से अपने क्षेत्र के लोगों को भी दन्त रोगों के प्रति जागरूक कर सकते। बगेन स्कूल की शिक्षिका ने कहा कि आज का दौरा बच्चों के लिए बहुत लाभदायक रहा। स्कूल द्वारा समय समय पर बच्चों को एजुकेशन टूर पर ले जाया जाता है। आज डेंटल कॉलेज में बच्चों ने बहुत ही बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की किस प्रकार दांतों के रोगों से बचा जा सकता है।








