सबकी खबर , पैनी नज़र

July 10, 2026 8:10 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 10, 2026 8:10 am

आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी : पांडे

बिलासपुर, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने हिमांचल के घुमारवीं विधानसभा के जगन पैलेस मे “बूथ सशक्तिकरण अभियान” मे प्रदेश प्रभारी के रूप मे प्रदेश बैठक को संबोधित किया। बैठक मे प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल एवं प्रदेश महामंत्री और विधायक त्रिलोक जमवाल भी उपस्थित रहे। बैठक की प्रस्तावना बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश संयोजक संजीव कटवाल द्वारा रखी गई और उसके उपरांत डाटा प्रबंधन के प्रदेश संयोजक कर्ण नंदा ने डाटा प्रबंधन को लेकर एक प्रस्तुति समस्त कार्यकर्ताओं के बीच रखी। सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है और इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है।
हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा आने वाले 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। आज सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात भी सुनी और इसकी रिपोर्टिंग भी ऑनलाइन माध्यम से की गई है।
पूरे देश में मन की बात कार्यक्रम को लेकर जनता में बड़ा जोश रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, पर भाजपा ने भी 2 सीटें जीतकर शुरुआत की थी और आज राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनके उभरा हैं।उन्होंने कहा कि एक हार से कोई राजनीतिक दल पीछे नहीं होता, आने वाले समय में भाजपा बड़ी छलांग लगाकर लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। सरोज पांडे ने बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और जल्द ही यह इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित की जाएगी।बैठक में बिहारी लाल शर्मा, राजीव भारद्वाज, सुमित शर्मा, सुशील राठौर, अनिल डडवाल, रश्मि सूद, सुदेश ठाकुर, स्वतंत्र संख्यान, शिशु भाई धर्मा उपस्थित रहे।