मनाली (हिमदेव न्यूज़) 17 मार्च 2023: नगर निगम मनाली की कार्यवाही के अंतर्गत कुत्तों को लड्डूओं में जहर खिलाकर मारे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 14 मार्च को माॅल रोड़ स्थित रामबाग चैंक में इसी घटनाक्रम में छह कुत्ते मृत पाये गये जिसे लेकर शहर के कुत्तों के पुनर्वास के लिये प्रयासरत एनजीओ -मनाली स्ट्रेज में खासा रोष व्याप्त है। मनाली स्ट्रेज की खोजबीन से पता चला है कि नगर निगम के ही एक कर्मचारी माखन लाल ने लड्डूओं में जहर की गोलियां मिलाकर उन्हें मौत के घाट उतारा है। शहर के एक पशु प्रेमी ने मनाली पुलिस स्टेशन में 15 मार्च 2023 को एक पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है जिस पर कार्यवाही करते हुये दोषी माखन लाल को थाने में तलब किया गया। इस दौरान दोषी ने जांच अधिकारी कुलदीप (मोबाईल नंबर 7018251911) के समक्ष कबूल किया कि उन्होंने यह नगर निगम के आदेशानुसार किया है। मनाली स्ट्रेज ने एफआईआर में आईपीसी की धारा 429 के अधीन प्रीवेंशन आफ क्रियेल्टी टू एनीमल एक्ट 1960 के तहत केस दर्ज करवाया। माखन लाल ने कबूल किया कि वे नगर निगम के कहने पर काफी समय से कुत्तों को जहर देकर मार रहे हैं।
Post Views: 46








