नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और इस बात का अंदाजा आपको उनका सोशल मीडिया देखकर ही लग जाएगा. संजय तीन बच्चों के पिता हैं. उनकी बड़ी बेटी त्रिशाला (Trishala Dutt) न्यूयॉर्क में रहती हैं जबकि जुड़वा बच्चे इकरा और शाहरान उन्हीं के साथ रहते हैं. त्रिशाला के साथ तो उनकी फोटो खूब दिखाई देती है. लेकिन क्या आपने उनकी दूसरी बेटी इकरा की तस्वीरें देखी हैं?
संजय और इकरा
हाल ही में मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) ने संजय दत्त की छोटी बेटी इकरा के साथ की बॉन्डिंग की एक झलक दिखाई है. जिसे देख साफ पता चलता है कि दोनों के बीच कितना गहरा रिश्ता है. मान्यता दत्त ने संजय दत्त की बेटी इकरा के साथ एक बेहद प्यारी और खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. मान्यता ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है. ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
फोटो हुई वायरल
मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) ने जो तस्वीर शेयर की है उस तस्वीर में संजय दत्त और बेटी इकरा एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं. संजय दत्त अपनी बेटी को गोद में लिए और गले से लगाए बैठे हैं. तस्वीर में इकरा कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं. तो वहीं संजय दत्त का ध्यान कैमरा की ओर नहीं है. इस तस्वीर में संजय और इकरा की बॉन्डिंग बेहद प्यारी और खूबसूरत नजर आ रही है.

संजय की फिल्में
बता दें कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पत्नी मान्यता दत्त (Maanayata Dutt) अक्सर अपने परिवार की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनके द्वारा शेयर की गईं ये तस्वीरें काफी वायरल भी होती हैं. वहीं बात करें संजय दत्त के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता हाल ही में फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आए थे. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क और नोरा फतेही भी नजर आए थे. इसके अलावा संजय जल्द ही फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में होंगे.
यह भी पढ़ें- Imlie ने अपने ससुर के संग खूब मटकाई कमर, वीडियो देख आदित्य का होगा बुरा हाल!
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
VIDEO-








